Top News

उत्तर प्रदेश में यूरोग्रिप टायर्स के नए रिटेल स्टोर का उद्घाटन, कंपनी की ब्रांडेड रिटेल नेटवर्क बनी मजबूत



अलीगढ़ 25 सितंबर 2026। यूरोग्रिप टायर्स, भारत में TVS श्रीचक्र लिमिटेड की एक प्रमुख 2 और 3-व्हीलर टायर ब्रांड, ने आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अपने 21वें नए एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की। इस पहल के साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को टायर और 2-व्हीलर सेवा का सम्पूर्ण अनुभव देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस नए रिटेल आउटलेट का उद्घाटन विशेष मेहमानों, यूरोग्रिप टीम के सदस्यों और व्यवसाय साझेदारों की मौजूदगी में हुआ।

इस मौके पर श्री टी.के. रवि, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, TVS श्रीचक्र लिमिटेडने कहा, "यूरोग्रिप में, हम ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता के उत्पाद और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध हैं। इन स्टोर्स पर आपकोन केवल हमारे टायरों की पूरी रेंज मिलेगी बल्कि उत्पादों पर विशेषज्ञों की सलाह और पेशेवर सेवाएं भी मिलती हैं,ताकि राइडरों को एक शानदार अनुभव मिल सके।"

हाल ही में खुले इस स्टोर में अलग-अलग पैटर्न और साइज़ के यूरोग्रिप टायर उपलब्ध हैं। इस एक्सक्लूसिव स्टोर का उद्देश्य, रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाली स्कूटरों और मोटरसाइकिलों से लेकर मिड-रेंज परफॉर्मेंस बाइकों और एडवेंचर टूरिंग बाइकों तक, राइडिंग से जुड़ी सभी ज़रूरतों के लिए एक ही छत के नीचे समस्त सेवाएं प्रदान करना है।

इस स्टोर पर, विस्तृत रेंज के उत्पादों के साथ-साथ कई तरह की सेवाएं भी दी जाएंगी,जैसे कि प्रोफेशनल टायर फिटमेंट, टायर की देखभाल, पंचर ठीक करना और हवा का प्रेशर चेक करना। यह आउटलेट ग्राहकों को वारंटी से जुड़ी मदद भी देगा, ताकि ग्राहकों को स्वामित्व का सम्पूर्ण अनुभव मिल सके।

नैनीताल, मेहसाणा, नोएडा, बरेली, हैदराबाद, पानीपत, बहराइच, लुधियाना, दिल्ली और अलाप्पुझा में हाल ही में खुले स्टोर्स के अलावा, यूरोग्रिप चेन्नई, मैसूरु, पटना, फर्रुखाबाद, अहमदाबाद औरराजकोट में भी रिटेल एक्सपीरियंस स्टोर्स संचालित करता है।

नए स्टोर का पता है:
माँ कालका ट्रेडिंग कंपनी.
09/78, महावीर गंज,
अलीगढ,

Post a Comment

Previous Post Next Post