Top News

पीवीआर आईनॉक्स आगरा के कल्चरल लैंडस्केप को नया आयाम देगा, एफ.ओ.सी.ओ (FOCO) मॉडल के तहत ‘धुरंधर: द रिवेंज’के साथ मल्टीप्लेक्स की शुरुआत



  • 4 स्क्रीन, 503 सीट्स 89 रिक्लाइनर्स सहित: आरजीबी लेज़र प्रोजेक्शन, डॉल्बी 7.1 साउंड, नेक्स्ट-जेन 3डी और कैफे-स्टाइल सोशल स्पेसेज़ के साथ आगरा में प्रीमियम सिनेमा एक्सपीरियंस

आगरा 21 मार्च 2026। भारत की लीडिंग सिनेमा एग्ज़िबिशन कंपनी पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने ‘सिटी ऑफ लव’ आगरा में अपनी ग्रैंड एंट्री करते हुए एमजी रोड स्थित अंजना सेंट्रल में 4-स्क्रीन प्रीमियम मल्टीप्लेक्स की शुरुआत की है। इस मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’  के साथ किया गया।

यह लॉन्च शहर की लाइफस्टाइल जर्नी में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां आगरा की वर्ल्ड-फेमस हेरिटेज अब पीवीआर आईनॉक्स के प्रीमियम सिनेमैटिक स्टैंडर्ड्स के साथ जुड़ती नजर आएगी।

यह पहल क्षेत्र की बढ़ती इकॉनमिक प्रोफाइल को भी सपोर्ट करेगी। आगरा में एक फ्लैगशिप नेशनल ब्रांड को लाकर, पीवीआर आईनॉक्स उत्तर प्रदेश के $1 ट्रिलियन इकॉनमी विज़न को मजबूती देने में योगदान देगा। यह इन्वेस्टमेंट शहर को मॉडर्न रिटेल और एंटरटेनमेंट लैंडस्केप के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है।
पीढ़ियों से यह क्षेत्र भारत की क्रिएटिव टैलेंट पूल का केंद्र रहा है, जहां से कई दिग्गज कलाकार और आवाजें निकली हैं, जिन्होंने इंडियन सिनेमा को आकार दिया है। ऐसे में पीवीआर आईनॉक्स का आगरा में आगमन एक “मास्टरपीस वेन्यू” के रूप में देखा जा रहा है, जो शहर की पहचान और संस्कृति के अनुरूप है। पारंपरिक सिनेमा डिजाइन से अलग, इस प्रॉपर्टी को एक “सोशल हब” सिनेमा एक्सपीरियंस के रूप में विकसित किया गया है।
सिनेमा के इंटीरियर्स में कैफे-इंस्पायर्ड पैलेट का उपयोग किया गया है, जिसमें बेज और डीप ग्रीन टोन के साथ नैचुरल ग्रीनरी को फोयर और कंसेशन एरिया में शामिल किया गया है, जिससे शहर की भागदौड़ के बीच एक शांत और रिलैक्स्ड माहौल मिलता है। इसके साथ ही, प्रॉपर्टी में फ्लुइड स्पेशल लेआउट दिया गया है, जो ऑडिटोरियम, वेटिंग लाउंज और फूड एंड बेवरेज ज़ोन के बीच स्मूद ट्रांजिशन सुनिश्चित करता है और गेस्ट जर्नी को बेहतर बनाता है।
यह मल्टीप्लेक्स RGB लेज़र प्रोजेक्शन, डॉल्बी 7.1 साउंड सिस्टम (हरमन जेबीएल स्पीकर्स के साथ) और नेक्स्ट-जेन 3डी टेक्नोलॉजी से लैस है, जो चारों ऑडिटोरियम में उपलब्ध है। प्रत्येक ऑडिटोरियम को अलग-अलग कलर थीम ग्रीन, ब्लू और ग्रे में डिजाइन किया गया है, जिसमें फैब्रिक-फिनिश्ड साइड वॉल्स और शानदार कोव लाइटिंग का उपयोग किया गया है, जिससे साउंड और विज़ुअल एम्बियंस दोनों बेहतर होते हैं। सिग्नेचर रिक्लाइनर सीट्स और क्यूरेटेड कैफे-स्टाइल गॉरमेट मेन्यू के साथ यह मल्टीप्लेक्स एक रिफाइंड और सिनेमा में डूब जाने वाला अनुभव प्रदान करता है।

स्थानीय निवासियों के अलावा, यह नया मल्टीप्लेक्स आगरा आने वाले पर्यटकों के अनुभव में अब तक महसूस होने वाली एक बड़ी कमी को भी पूरा करेगा। हर साल लाखों ग्लोबल टूरिस्ट ताजमहल देखने आते हैं, लेकिन हाई-एंड ईवनिंग ऑप्शंस की कमी के कारण वे शहर से जल्दी निकल जाते हैं। यह प्रीमियम वेन्यू अब उन्हें एक वर्ल्ड-क्लास नाइटलाइफ विकल्प देगा, जिससे वे शहर में अधिक समय बिताएंगे और लोकल होटल्स व बिजनेस को भी लाभ होगा।

यह प्रोजेक्ट लोकल कम्युनिटी को सशक्त बनाने पर भी फोकस करता है। एफ.ओ.सी.ओ (FOCO) (फ्रेंचाइज़-ओन्ड, कंपनी-ऑपरेटेड) के तहत पीवीआर आईनॉक्स लोकल बिजनेस ओनर्स के साथ डायरेक्ट पार्टनरशिप कर रहा है, जिससे इकॉनमिक ग्रोथ शहर के भीतर ही बनी रहे। इसके अलावा, यह मल्टीप्लेक्स आगरा के युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी और टेक्निकल मैनेजमेंट में प्रोफेशनल करियर के नए अवसर भी पैदा करेगा।

पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रमोद अरोड़ा ने कहा, “आगरा जैसे उभरते शहरी बाजारों में अब ऑडियंस प्रीमियम और एक्सपीरियंस-लेड एंटरटेनमेंट की ओर बढ़ रही है। एफओसीओ मॉडल के जरिए हम लोकल पार्टनरशिप्स को मजबूत करते हुए पीवीआर आईनॉक्स की वर्ल्ड-क्लास सिनेमा एक्सपर्टीज को यहां ला रहे हैं। यह मल्टीप्लेक्स हमारी उस सोच को दर्शाता है, जिसमें हम ऐसे वाइब्रेंट एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन बनाते हैं, जो आजकल के दर्शकों की आकांक्षाओं के अनुरूप हों और साथ ही स्थानीय आर्थिक विकास, रोजगार बढ़ाने और कौशल निर्माण में भी योगदान दें।”

अंजना सेंट्रल, आगरा के श्री पी.एल. शर्मा और श्री सुनील शर्मा ने कहा, “हम पीवीआर आईनॉक्स के साथ इस साझेदारी पर गर्व महसूस करते हैं। हमारा विज़न हमेशा से एक ऐसा वेलकमिंग स्पेस बनाने का रहा है, जहां आगरा के लोग आकर रिलैक्स कर सकें, अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकें और यादगार पल बना सकें। पीवीआर आईनॉक्स के जुड़ने से अंजना सेंट्रल अब सिर्फ रिटेल डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक वाइब्रेंट कम्युनिटी हब बन गया है, जहां बड़े पर्दे पर कहानियां लोगों को एक साथ जोड़ती हैं।”

इस लॉन्च के साथ, पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड अब उत्तर प्रदेश में 29 प्रॉपर्टीज़ में 147 स्क्रीन और नॉर्थ इंडिया में 102 प्रॉपर्टीज़ में 483 स्क्रीन ऑपरेट कर रहा है। देशभर में कंपनी के कुल 1,799 स्क्रीन 114 शहरों में फैले हुए हैं, जो इसे भारत और श्रीलंका में सबसे बड़ी सिनेमा एग्ज़िबिशन कंपनी बनाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post